फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shahganj block becomes champion in Jaunpur cricket tournament to vote

वोट करेगा जौनपुर क्रिकेट टूर्नामेंट में शाहगंज ब्लाक बना चैंपियन

Sun, 06 Mar 2022 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Shahganj block becomes champion in Jaunpur cricket tournament to vote
जौनुपर। मतदाता जागरूकता वोट करेगा जौनपुर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में शाहगंज ब्लाक और डोभी ब्लाक के बीच खेला गया, जिसमें डोभी ब्लाक को हराकर शाहगंज ब्लाक चैंपियन बना।
विज्ञापन

टास जीतकर डोभी ब्लाक ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जिसके बाद बैटिंग करने उतरी शाहगंज ने निर्धारित 15 ओवर में 10 विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में उतरी डोभी की टीम 14 ओवर में 10 विकेट पर 112 रन ही बना सकी, जिसमें शाहगंज ब्लाक बिजयी रहा। शाहगंज ब्लाक के अमरदीप मैन आफ द मैच चुने गए। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक आरके पंडित व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने शाहगंज के कप्तान दिनेश प्रजापति व उनकी टीम को विजेता ट्राफी और डोभी टीम कप्तान शिव कुमार यादव और उनकी टीम को उप विजेता ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। खिलाडि़यों को मेडल और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। बीईओ शाहगंज राजीव कुमार यादव व डोभी अजीत सिंह ने आभार जताया। संचालन राजू सिंह ने किया। अम्पायर की भूमिका राकेश सिंह व अजय यादव ने निभाई। इस अवसर पर जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed