फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Several villages beaten up, police filed a case

कई गांवों में मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 08 May 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Several villages beaten up, police filed a case
मीरगंज/धर्मापुर/सतहरिया। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को पुराने विवाद में मारपीट हो गई। इसमें छह लोग घायल हुए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मेडिकल के बाद तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मीरगंज थाना क्षेत्र के भिदुना गांव में पुराने कुएं पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष से दिनेश यादव (38), कमलेश यादव (58), अशोक यादव (44), रामचंद्र यादव (65) को चोटें आईं। दूसरे पक्ष से प्रभावती (60) और मीरा देवी (40) घायल हुईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मछलीशहर सीएचसी पहुंचाया। वहां उपचार के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, पंवारा थाना क्षेत्र के गोहानी गांव में शनिवार को रास्ते के विवाद में दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। थाना प्रभारी सेतांशु शेखर पंकज ने बताया कि मामले में कमलेश कुमार पटेल, कैलाश नाथ पटेल, सत्यनारायन पटेल, छोटे लाल को सीएचसी सतहरिया में मेडिकल के बाद शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई है। जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों की तरफ से लाठी डंडे निकल गए। पुलिस की सक्रियता से खूनी संघर्ष टल गया। मौके पर पहुंचे एसओ विजय प्रताप ने एक पक्ष से अवध नारायण पाल, दीपक पाल, दुर्गावती देवी, प्रियांशु पाल और दूसरे पक्ष से सतीश पाल, सुरेंद्र पाल, प्रमिला, नीतू पाल को शांतिभंग की आशंका में चालान कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed