फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   several roads didnt put rainy season

कई सड़कें नहीं झेल सकी पहली बारिश

Wed, 28 Sep 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 28 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
several roads didnt put rainy season
बरसायत में सड़क के यह हैं हाल - फोटो : अमर उजाला
जिले में बारिश से पहले बनाई गई अधिकांश मार्ग पहली बरसात नहीं झेल पाई हैं। ऐसी लगभग 12 से अधिक सड़कें हैं, जो बारिश से पहले बनाई गई हैं। अधिकांश सड़कों की गिट्टियां उखड़ गई और गड्ढे बन गए हैं। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से पहले लगभग 20 करोड़ रुपये की सड़कें बनाई गई।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2015-16 में पीडब्ल्यूडी द्वारा 30 करोड़ में 89.44 किमी. और आरईएस द्वारा 45 लोहिया गांवों में 11 करोड़ रुपये 30 किमी. सीसी रोड व 47 किमी. केसीड्रेन का निर्माण कराने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन लगभग 15 करोड़ के मार्ग और पांच करोड़ के सीसी रोड बारिश से पहले बनाया गया है। जिससे लोगों को आवागमन करने में सहुलियत हो। साथ ही बारिश से पहले मार्गों को बनाने के लिए विभागों द्वारा जोरशोर से कार्य कराया गया।
विज्ञापन


लेकिन बारिश से बनाई गई अधिकांश सड़के बारिश नहीं झेल सकी हैं। गोधना -निगोह मार्ग, मछलीशहर -जंघई, चौकीखुर्द -अगहुआ व मीरपुर उमरी संपर्क मार्ग,गौराबादशाहपुर से सुरैला मार्ग,भदेवरा, मनिहांगोविंदपुर, सतहरिया से मुगराबादशाहपुर मार्ग,सिंगरामऊ -सेतापुर, सिंगरामऊ -लालगंज आदि मार्ग बारिश से पहले बनाई गई है। लेकिन यह मार्ग पहली बारिश ही झेल नहीें पाई है। हालत यह है कि  मार्ग पर गड्ढ़े बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed