फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seven people have been booked for molestation and assaulting their father.

Jaunpur News: छेड़खानी व पिता के साथ मारपीट का आरोप, सात पर मुकदमा दर्ज

Fri, 26 Sep 2025 03:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:27 AM IST
सार

कोतवाली पुलिस क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़खानी और उसके पिता पर हमला हुआ। घटना के बाद सात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मारपीट के साथ गन्ने की फसल भी नष्ट कर दी गई।

विज्ञापन
Seven people have been booked for molestation and assaulting their father.

विस्तार

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को युवती के साथ हुए छेड़खानी और उसके पिता से मारपीट के मामले में सात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच पड़ताल में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि बुधवार शाम करीब चार बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही घर में घुस आया और अश्लील हरकतें करते हुए दुराचार का प्रयास करने लगा। शोर मचाते हुए वह बाहर भागी। अपने पिता लौटन के फोन से पुलिस को खबर दी। उसने आरोप लगाया कि जब वह अपने पिता के साथ थाने जा रही थी तो लेदुका बाजार में विपक्षी जयप्रकाश, तेरस, विजय, किशन, सचिन, अंकित ने उन्हें रोककर पिता लौटन को मारपीटकर घायल कर दिया व गन्ने की फसल को नष्ट कर दिया। मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed