{"_id":"584c5d0b4f1c1b7343448983","slug":"seven-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में सात की मौत
jaunpur
Updated Sun, 11 Dec 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
धुंध के चलते हुए सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत
- फोटो : बदायूं/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे और रोडवेज बस की एक हेडलाइट बंद होने के कारण शनिवार की रात गौराबादशाहपुर के पास जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर बस-पिकप की आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई तथा छह घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गंभीर रुप से घायल एक व्यक्ति को वाराणसी रेफर किया गया है। अधिकतर मरने वाले आजमगढ़ के रहने वाले थे। पिकप पर सवार लोग एक महिला का अंतिम संस्कार करके आजमगढ़ लौट रहे थे।
शनिवार की रात पौने दस बजे आजमगढ़ के बरदह थानाक्षेत्र के कोहरौली गांव निवासी भीम सिंह की मां कर्मावती का जौनपुर के रामघाट पर अंतिम संस्कार कर लोग पिकअप से लौट रहे थे। पिकप जौनपुर से लगभग 15 किलोमीटर दूर केशवपुर क्रासिंग के पास गोपालपुर पहुंची थी कि सामने आजमगढ़ की तरफ से आ रही रोडवेज बस से टकरा गए।
विज्ञापन
पिकअप में कोहरौली बरदह निवासी अंकित सिंह (18) पुत्र भीम सिंह, संजय सिंह (45), अतुल सिंह (20), लालमन राजभर (70), अवधेश सिंह (65), बरदह के ही फतोही निवासी रामफल (50) तथा दीदारगंज पुष्प नगर निवासी दुष्यंत सिंह (25) की मौत हो गई।
इनके अलावा चंदुक यादव (45), सोचन सिंह (60), अर्जुन सिंह (55), सत्यदेव (60), रामप्रताप (35) और शेषनाथ (42) घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद गौराबादशाहपुर की पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया।
जहां डाक्टरों ने सात को मृत घोषित कर दिया। जबकि चंदुक यादव, सोचन सिंह, अर्जुन सिंह और शेषनाथ सिंह का इलाज चल रहा है। शेषनाथ की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
उन्होंने डाक्टरों को घायलों की ठीक प्रकार से इलाज करने तथा दवा आदि की कमी न होने देने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल लाये गए घायलों के मुताबिक कोहरा अधिक होने तथा बस क ी दाहिना हेड लाइट बंद होने से भ्रम हो गया, जिसके कारण दोनों वाहनों की टक्कर हो गई।
पिकप के पीछे मारुति कार चल रही थी जिसमें सत्यदेव और रामप्रताप सवार थे, वह भी घायल हो गए। रोडवेज बस का चालक बस छोड़ कर भाग गया। बस यात्री उतर कर अन्य संसाधनों से अपने गंतव्य को चले गए। बस को पुलिस ने कब्जे में ले ली।