Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seven goons opened fire at a petrol pump and also caused damage

Jaunpur News: पेट्रोल पंप पर सात बदमाशों ने की फायरिंग, तोड़फोड़ भी किया

Fri, 06 Nov 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Seven goons opened fire at a petrol pump and also caused damage
बदलापुर। कस्बे के पुरानी बाजार स्थित मृदुल कुमार-अनिल कुमार पेट्रोल पंप पर बुधवार की रात में तीन बाइकों से पहुंचे सात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। गाली-गलौज और तोड़फोड़ करने के बाद बदमाशों ने पांच राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद पंप मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से कारतूस के पांच खोखे बरामद किए। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। पंप मैनेजर अनुज सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि रात करीब 11:55 बजे तीन बाइकों पर सवार सात बदमाश असलहा लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने अजय सिंह का नाम लेकर गाली-गलौज करते हुए उन्हें बुलाया और जान से मारने की धमकी देने लगे। बदमाशों की हरकत देखकर पंपकर्मियों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने डीजल-पेट्रोल मशीन का डिस्प्ले क्षतिग्रस्त कर दिया और पांच राउंड फायरिंग करते हुए वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर सुबह डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और कारतूस के पांच खोखे बरामद कर अपने साथ ले गई। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इस संबंध में थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed