फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seven days of discount, hotel goods still remain

छूट के दिन सात बीते, होटल-माल अब भी रीते

Mon, 15 Jun 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Seven days of discount, hotel goods still remain
17- बदलापुर पड़ाव स्थित वी मार्ट शॉपिंग मॉल में खरीदारी करते लोग। - फोटो : JAUNPUR
हत आठ जून से होटल, रेस्टूरेंट और मॉल खोले जा चुके हैं। इसके सात दिन बीतने के बाद भी इन स्थलों पर स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। ग्राहकों को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तैयारी होने के बाद भी मॉल या होटल में आने वालों की संख्या कम है। रेस्टूरेंट में इक्का-दुक्का ग्राहक आ रहे हैं। शादियां कैंसिल होने से होटल-मैरेज लॉन की बुकिंग भी रद्द हो चुकी है। उम्मीद है कि ग्राहकों का रुझान फिर से उनके कारोबार की ओर बढ़ेगा।
विज्ञापन

अनलॉक के पहले चरण में दुकान खोलने, बस-ट्रेन के संचालन, निर्माण कार्य शुरू करने सहित अन्य पर लगी रोक हटाई गई थी। दूसरे चरण में धार्मिक स्थलों को खोलने की छूट मिली। सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों के तहत शॉपिंग मॉल, होटल-रेस्टूरेंट भी खोलने की छूट मिल चुकी है। आठ जून को जारी आदेश प्रभावी होते ही जिले में भी करीब ढाई माह से बंद चले रहे शॉपिंग मॉल, होटल-रेस्टूरेंट का संचालन शुरू हो गया था। संचालकों ने ग्राहकों की सुरक्षा के लिए गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड सैनिटाइजर, फेस मास्क की अनिवार्यता आदि का कड़ाई से पालन सुनिश्चित भी किया है। बावजूद इन स्थलों पर ग्राहकों का रुझान नहीं दिख रहा। मॉल में तो कुछ लोग जरुरी खरीदारी करने पहुंच भी रहे हैं मगर रेस्टूरेंट में सन्नाटा ही है। ज्यादातर ग्राहक आर्डर पैक कराकर सीधे घर ले जा रहे हैं। ग्राहकों के न पहुंचने से इस व्यवसाय से जुड़े लोगों में मायूसी छाई हुई है।
विज्ञापन

करीब ढाई माह तक मॉल बंद रहा। इसका व्यापक असर पड़ा है। अनलॉक वन के दूसरे चरण मेें अनुमति मिलने के बाद नियमित मॉल खोला जा रहा है। तय नियमों का पालन भी हो रहा है, मगर ग्राहक अभी कम आ रहे हैं। सुकून है कि बहुत धीमी रफ्तार से ही व्यापार पटरी पर लौट रहा है। इससे जरुरी खर्चे निकालने में थोड़ी सहूलियत मिल रही है। -अरविंद विश्वकर्मा, सहायक प्रबंधक, वी-मार्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉल में प्रवेश पर ही प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। इसमें स्वास्थ्य सामान्य होने पर ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। आज ही छह लोगों को लौटा दिया गया है। व्यापार अभी कुछ खास नहीं हो रहा। दिक्कतें तो बहुत है, मगर धीरे-धीरे स्थिति सुधरने की उम्मीद है। अपने स्तर से पूरी सावधानी बरती जा रही है। -राहुल कुमार त्रिपाठी, बाजार कोलकाता।
अनलॉक होने के बाद भी होटल-रेस्टूरेंट में गिनती के लोग ही पहुंच रहे हैं। शादियां कैंसिल होने से इसकी बुकिंग भी रद्द हो गई है। अब स्टाफ का वेतन देना भी मुश्किल होता जा रहा है। जैसे-तैसे व्यवस्था संचालित की जा रही है। पूरे परिसर में नियमित सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। अन्य सावधानियां भी बरती जा रही हैं, जिससे ग्राहक व स्टाफ सुरक्षित रहें। -जितेंद्र कुमार यादव, होटल रिवर व्यू।

शासन ने जो निर्देश दिए हैं, उसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। अभी ग्राहक कम आ रहे हैं, मगर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। होटल के अंदर स्टाफ को भी पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। ढाई माह में काफी क्षति हुई है। अब धीरे-धीरे स्थितियां सामान्य होने की उम्मीद बनी हुई है। -मनोज सिंह, प्रसाद होटल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed