फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seven accused of cheating by giving fake advertisements online arrested

Jaunpur News: ऑनलाइन फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले गिरोह के सात आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Jul 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Seven accused of cheating by giving fake advertisements online arrested
मल्हनी (जौनपुर)। सरायख्वाजा, सर्विलांस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन साइट पर फर्जी विज्ञापन देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने मंगलवार की रात गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव ने लखनऊ से बीटेक किया है। गिरोह के सदस्यों ने ट्रैक्टर जंक्शन व बफेलो साइट पर ट्रैक्टर व भैंस बेचने के नाम पर ठगी की है। एडिशनल एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के बाद सरायख्वाजा पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम सिद्दीकपुर तिराहे पर पहुंची। वहां पास स्थित मंदिर की पुलिस ने घेरेबंदी कर रात में दो बजे पांच आरोपियों को पकड़ा। करीब 10 मिनट बाद दो लोग सफेद बाइक से आए। वे मंदिर में घुस गए। सरायख्वाजा पुलिस ने इन दोनों को भी पकड़ लिया। इनके कब्जे से बाइक के अलावा 4200 रुपये, मोबाइल फोन बरामद हुआ। एडिशनल एसपी ग्रामीण के अनुसार, गिरफ्तार मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव ने बताया कि उसका सात लोगों का गिरोह है। इसको वह संचालित करता है। एडिशनल एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस की जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव इसके पूर्व बक्शा थानाक्षेत्र में भी इस तरह की घटना कर चुका है। उस पर गैंगस्टर एक्ट लगा है। 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। इसमें धनंजय व राहुल पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

इन घटनाओं को दिया था अंजाम-केस-1-प्रयागराज के थाना खीरी कैथवल निवासी विनोद कुमार पांडेय ने सरायख्वाजा थाना पर तहरीर देकर बताया था कि उन्होंने भैंस की बिक्री का ऑनलाइन विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए मोबाइल नंबर पर बातकर 18 जुलाई को ग्राम छुंछा सिवान थाना सरायख्वाजा में पहुंचा। वहां 2 लोग मिले। उन्होंने भैंस दिखाने से पहले मुझसे 2 लाख रुपये मांगे। उसके बाद वे लोग मुझे कुछ दूर ले गए, वहां 5 अन्य लोग मिले। उन्होंने कहा कि एक लाख रुपये और दो। मैंने और एक लाख रुपये ऑनलाइन दे दिए। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने एक लाख रुपये होल्ड करा दिए।
विज्ञापन

केस2-बीते 21 जून को कौशांबी के चरवा चायल निवासी सचिन कुमार मिश्र ने थाने पर तहरीर दी थी। इसमें बताया कि उन्होंने फेसबुक पर ट्रैक्टर खऱीदने का विज्ञापन देखकर बताए पते पर 21 जून को आदमपुर पुलिया के पास पहुंचे। वहां पर कुल 7 लोग मिले। ट्रैक्टर दिखाने के नाम पर एक लाख रुपये ऑनलाइन ले लिए। कहा कि ट्रैक्टर लाकर दिखा रहे हैं। फिर लौट कर नहीं आए। इन लोगों ने एक लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं गिरफ्तार आरोपी-गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र यादव निवासी ग्राम धरौली थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़, विद्यासागर प्रजापति निवासी ग्राम बरैया काजी थाना सरायख्वाजा, विकास प्रजापति निवासी ग्राम बरैयाकाजी थाना सरायख्वाजा, अरविंद वर्मा निवासी ग्राम आदमपुर थाना सरायख्वाजा है। इनके अलावा आलोक यादव निवासी ग्राम आदमपुर थाना सरायख्वाजा, धनंजय यादव निवासी चुरावनपुर थाना बक्सा, राहुल यादव निवासी सरौली थाना तेजीबाजार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed