जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। इंजीनियर क्षमा नाथ दूबे, सीबी सिंह आदि ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर होने वाले विलंब की शिकायत की। पेंशनरों ने मांग की कि अस्पताल एवं बैंक में पेंशनरों के लिए अलग लाइन लगवाई जाए। साथ ही दूसरी तरह की पर्ची जारी कर दें ताकि असुविधा न हो। इस पर अधिकारियों ने हर संभव व्यवस्था कराने का भरोसा दिलाया।
वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जनपद में 24 हजार 874 पेंशनर हैं, जिसमें 24 हजार 400 पेंशनर्स का जीवित प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 80 वर्ष तक के 23 हजार 53 पेंशनर हैं। 80 वर्ष से अधिक के एक हजार 821 पेंशनर्स हैं। जबकि 100 वर्ष के ऊपर के 3 पेंशनर्स पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। चार हजार पेंशनर्स डिजिटल सर्टिफिकेट दिया है। इस अवसर पर 80 वर्ष से अधिक के 04 वरिष्ठ पेंशनर क्रमश: यदुनाथ सिह, मुखई राम पाल, डा. आत्माराम पांडेय, हीरालाल पांडेय एवं सेवानिवृत्त उप पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। एडीएम रामप्रकाश ने कहा कि अगले पेंशन दिवस के कार्यक्रम के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होना सुनिश्चित कराया जाए, जिससे मनोरंजन के साथ उत्साहवर्धन भी हो सके। उन्होंने बताया कि 80 वर्ष से अधिक व्यक्तियों के लिए आगामी निर्वाचन में घर पर ही वोटिंग करने व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जहां पर बैलट पेपर एवं बॉक्स के साथ टीम उपस्थित रहेगी