फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Senior SP leader Hanuman Singh dies in jaunpur

जौनपुर की छात्र राजनीति के पुरोधा रहे वरिष्ठ समाजवादी नेता हनुमान सिंह का निधन, जिले में छाई शोक की लहर 

Fri, 15 May 2020 01:17 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 15 May 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Senior SP leader Hanuman Singh dies in jaunpur
sp logo

जौनपुर जिले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री  हनुमान सिंह का गुरुवार की रात निधन हो गया। जौनपुर  शहर स्थित आवास पर गुरुवार की रात 10:50 बजे  उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे। 80 वर्षीय हनुमान सिंह के निधन की सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई । राजकीय सम्मान के साथ गोमती नदी के रामघाट पर उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


सपा के झंडे में लिपटे उनके शव को हुसैनाबाद स्थित आवास पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां से शव उनके पैतृक आवास जंगीपुर गांव लाया गया ग्रामीणों के अंतिम दर्शन के बाद शव 10:30 बजे सपा के जिला कार्यालय लाया गया जहां बड़ी संख्या में सपा नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


जिले के बक्सा विकासखंड के जंगीपुर गांव के मूल निवासी हनुमान सिंह ने हाईस्कूल से स्नातक तक की पढ़ाई टीडी कॉलेज से की थी। पढ़ाई के दौरान ही वह समाजवादी आंदोलन से जुड़ गए थे। डॉ राम मनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण उनके आदर्श थे। 1967 में उन्होंने भाषा आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महुलीमेय, जनेश्वर मिश्र, मोहन सिंह, राजनारायण,  बृजभूषण तिवारी, मुलायम सिंह यादव सरीखे समाजवादी नेता जब भी जिले में आते थे तो हनुमान सिंह को जरूर खोजते थे। उन्होंने जिले में समाजवादी युवाओं की फौज खड़ी की थी। समाजवादी चिंतक के साथ-साथ वह अच्छे वक्ता और लेखक भी थे। समाजवादी पार्टी के मुखपत्र समाजवादी बुलेटिन में उनके लेख लगातार छपते रहे। वर्ष 2012 में जब प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो उन्हें कृषि अनुसंधान एवं राजनीतिक पेंशन निगम का सलाहकार बना गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed