फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rahul and Priyanka accused of obscene remarks, Congress members filed a complaint

Jaunpur News: राहुल और प्रियंका पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, कांग्रेसियों ने दी तहरीर

Thu, 15 Oct 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rahul and Priyanka accused of obscene remarks, Congress members filed a complaint
जौनपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ फेसबुक लाइव के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक सहित जिले के कई थानों में तहरीर दी। कार्यकर्ताओं ने मड़ियाहूं क्षेत्र के हथेरा गांव निवासी मुकेश सिंह राजपूत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

वहीं, जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुटहन थाने में शिकायत दर्ज कराई। सुजानगंज और मछलीशहर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संबंधित थानों में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मड़ियाहूं कोतवाली में कांग्रेस नेता अनित सिंह और रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष बेलाल अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिकायत दी। राकेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ कथित अभद्र भाषा के प्रयोग से कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। मड़ियाहूं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed