फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seeing the siege, opened fire on the police, two accused of theft arrested

Jaunpur News: घेराबंदी देख पुलिस पर किया फायर, चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Apr 2024 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Seeing the siege, opened fire on the police, two accused of theft arrested
जौनपुर। लाइन बाजार पुलिस ने मंगलवार की रात टीडी काॅलेज पीली कोठी रोड के सामने से चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो असलहा, कारतूस, एक जोड़ी पायल, नकदी व बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन


सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि लाइन बाजार के प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे व निरीक्षक अपराध जयप्रकाश यादव मंगलवार की रात चेकिंग पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो शातिर चोर एक नीले रंग के बजाज सीटी 100 बाइक से जफराबाद की तरफ से आ रहे हैं। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वन विभाग के लकड़ी के गोदाम के सामने टीडी काॅलेज पीली कोठी के पास रात दो बजे घेराबंदी की। बदमाशों ने खुद को घिरता देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पकड़ा गया बृजेश गौतम निवासी मुरादपुर कोटिला थाना बदलापुर तो दूसरा अशोक कुमार गुप्ता निवासी चितौड़ी थाना तेजीबाजार का रहने वाला है। बृजेश पर जिले के विभिन्न थानों में कुल 22 तो अशोक कुमार पर कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed