फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seeing the moon through a sieve and wishing for the long life of the husband

चलनी से चांद का दीदार कर पति के दीर्घायु की कामना की

Mon, 25 Oct 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Seeing the moon through a sieve and wishing for the long life of the husband
सौभाग्य और सुख समृद्धि का प्रतीक करवा चौथ रविवार को विधि विधान से मनाया गया। व्रती महिलाओं वे भगवान शिव और माता पार्वती व गणेश की पूजा कर पति के दीर्घायु होने और सुख समृद्धि की कामना की। रात में चांद का दीदार होते ही महिलाओं ने विधि विधान से पूजनकर पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा गया। महिलाओं ने निराजल व्रत रखा। पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। चन्द्रोदय होने पर चांद का दर्शन कर पति के हाथ से जल ग्रहण करके व्रत का पारण किया। करवा चौथ को लेकर सुबह से महिलाओं में काफी उत्साह रहा। सूर्योदय से पहले उठाकर स्नान आदि कार्य से निवृत्त होकर नए कपड़े पहनकर करवा चौथ के व्रत का संकल्प लिया। रात में चांद निकलने से पहले ही एक थाली में धूप-दीप, रोली, पुष्प, फल, मिठाई व पूजन सामग्री रखकर चंद्रमा के निकलने का इंतजार करती रहीं। चांद निकलने के बाद चांद का दर्शन कर विधि पूर्वक पूजा कर पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। करवा चौथ के चलते रविवार को बंदी के बाद भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed