फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seeing the burden of lawsuits in the courts, the CRO resented

न्यायालयों में मुकदमों का बोझ देख सीआरओ ने जताई नाराजगी

Wed, 14 Oct 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Seeing the burden of lawsuits in the courts, the CRO resented
केराकत। मुख्य राजस्व अधिकारी राजकुमार द्विवेदी ने बुधवार को तहसील के विभिन्न न्यायालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसडीएम न्यायालय व तहसीलदार न्यायालय में कई वर्षों से लंबित मुकदमों का बोझ देखकर मातहतों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

सीआरओ ने बताया कि शासन का निर्देश है कि प्रत्येक दशा में पांच वर्ष तक के मुकदमों का निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए। लेकिन केराकत तहसील में हजारों मुकदमों की फाइलें दस-बीस वर्षों से लंबित पड़ी हैं। जिसको लेकर आए दिन अधिवक्ता भी न्यायालयों का बहिष्कार अथवा न्यायिक कार्यों से विरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि एक कार्ययोजना बनाकर लंबित पड़े मुकदमों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। डीएम को एक रिपोर्ट आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि तहसील के सभी भवन काफी जर्जर व पुराने हो चले हैं तथा छतों से पानी टपकने के कारण फाइलों को सुरक्षित रखने की समस्या खड़ी हो गयी है। जब कि तहसील में नए भवन बने हैं। अधिकारी व कर्मचारी नये भवन में न बैठकर पुराने व जर्जर भवन में बैठकर सरकारी कार्य कर रहे हैं । निरीक्षण के समय एसडीेएम चन्द्र प्रकाश पाठक ,तहसीलदार राम सुधार, नायाब तहसीलदार हेमंत कुमार बिंदु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed