फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seeing surrounded by villagers, Manbandha, one died after falling on the pegs

ग्रामीणों से घिरता देख भागे मनबढ़, खूंटे पर गिरने से एक की मौत

Thu, 06 May 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Seeing surrounded by villagers, Manbandha, one died after falling on the pegs
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अवैध संबंध के विवाद को लेकर मनबढ़ों ने एक घर पर हमला कर दिया। ग्रामीणों से घिरते देख मनबढ़ भागने लगे। भागते समय मनबढ़ों का एक साथी खूंटे पर गिर पड़ा। गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। इस दौरान मनबढ़ों की फायरिंग में गोली लगने से उनका ही एक साथी घायल हो गया। घायल साथी को लेकर मनबढ़ फरार हो गए। सूचना पर एएसपी सिटी, सीओ केराकत ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। गोली से घायल युवक का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में महिला से अवैध संबंध को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। मतगणना के दिन भी महिला के परिवार के लोग मतों की गिनती कराने गए थे और लौटकर भोर में पहुंचे तो आरोपी उनके घर पर मिला था। जिसे लेकर परिवार वालों से विवाद हुआ था। उसी खुन्नस में आरोपी ने अपने करीब 20 साथियों के साथ बृहस्पतिवार को धावा बोल दिया। शोर सुनकर गांव के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने ललकारा तो मनबढ़ भागने लगे। भागते समय लालचंद्र नामक युवक जो उसी गांव में अपनी ससुराल में आया था, खूंटे पर गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक ग्रामीणों से घिरते देख हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिससे गोली उनके ही एक साथी की कनपटी पर लग गई। हमलावर घायल साथी को लेकर फरार हो गए। मारपीट और गोली चलने की सूचना पर केराकत कोतवाल विनय प्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी संतोष कुमार राय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। घटना के दो घंटे बाद एएसपी सिटी संजय कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने साहब लाल, अशोक यादव और प्रद्युम्न यादव को हिरासत में लिया है। बाहर से आए मनबढ़ों और गोली से घायल युवक की पुलिस तलाश कर रही है। एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया कि नाजायज संबंध के विवाद में मारपीट व फायरिंग हुई है। मनबढ़ों के ही एक साथी की मौत खूंटे पर गिरने से हुई है। अभी तक किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed