{"_id":"67715d3bc14d97350a0f6881","slug":"seeing-daughter-alone-in-the-house-he-molested-her-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur : घर में बेटी को अकेली देख की छेड़खानी, विरोध करने पर छत से फेंका, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur : घर में बेटी को अकेली देख की छेड़खानी, विरोध करने पर छत से फेंका, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 29 Dec 2024 08:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 29 Dec 2024 08:02 PM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र में 14 वषीय किशोरी के साथ घटना सामने आई है। आरोप है कि पड़ोसी युवक किशोरी को घर में अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा और जब विरोध हुआ तो उसने किशोरी को छत से फेंक दिया। मामले की तहरीर के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी की मां ने शनिवार शाम को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 26 दिसंबर को दिन में 3:00 बजे परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। कक्षा आठ में पढ़ने वाली उनकी 14 वर्षीय लड़की घर में अकेली थी। छत के ऊपर सूखा कपड़ा उतार रही थी। इसी दौरान औरैला गांव निवासी मनबढ़ युवक जाफरुल पुत्र मेराज उर्फ ननकू घर में लड़की को अकेला देखकर घर के अंदर घुस गया और छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन
जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो उसने लड़की को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोग शोर सुनकर दौड़े तो आरोपी युवक वहां से भाग खड़ा हुआ । परिजन घायल किशोरी को लेकर जौनपुर एक निजी अस्पताल में पहुंचकर इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। 28 दिसंबर शाम को किशोरी की मां ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक इस तरह की और भी हरकतें कर चुका है।
विज्ञापन
लेकिन किसी ने लोक लाज के भय से मुकदमा नहीं पंजीकृत कराया था ।इस संबंध में पूछने पर प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि महिला आई थी। फोटो स्टेट प्रार्थना पत्र देकर गई है। उसे बुलाया गया है जैसे ही ओरिजिनल प्रार्थना पत्र प्राप्त होता है मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन