फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   See the results at the ball immersed student

परिणाम मिलते ही जश्न में डूबे विद्यार्थी

Mon, 18 May 2015 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Mon, 18 May 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
See the results at the ball immersed student
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आते ही सफल छात्र-छात्राएं जश्न में डूब गए। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन


 सफल छात्र-छात्राएं आईएएस, पीसीएस, आईपीएस, डाक्टर और इंजीनियर बनने का सपना संजोने लगे हैं। हाईस्कूल में ज्ञान स्थलीय इंटर कालेज, श्यामपुर, चैनपुर के गौरव द्विवेदी ने 94 फीसदी अंक हासिल किया है,
विज्ञापन


जबकि इंटर में काली प्रसाद इंटर कालेज जफराबाद की हर्षिता गुप्ता ने 93.8 फीसदी अंक प्राप्त किया है।रिजल्ट को लेकर सुबह से ही छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दोपहर 12:30 बजे जैसे ही परीक्षा परिणाम इंटरनेट पर प्रसारित हुआ छात्र एक दूसरे से खुशियां बांटने में जुट गए। साइबर कैफे पर भी छात्र-छात्राओं की भीड़ देखी गई।

कई विद्यालयों ने अपने यहां इंटरनेट की व्यवस्था कर  परीक्षा परिणाम देखा। रिजल्ट को लेकर छात्रों में सुबह से ही काफी उत्साह देखा गया।

 शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक  के विद्यालयों में रिजल्ट की जानकारी करने के लिए छात्र और अभिभावकों के साथ विद्यालय संचालक भी जुटे रहे। विद्यालयों में जश्न का माहौल रहा।

रिजल्ट आने के  बाद छात्रों ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। विद्यालय संचालकों ने छात्रों को बधाई दी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट एक साथ घोषित होने के कारण इंटरनेट ढाबों पर काफी भीड़ रही।

रिजल्ट देखने के लिए ग्रामीण इलाकों के  छात्र सुबह ही अपने नजदीक के बाजार और इंटरनेट ढाबों पर पहुंच गए थे। रिजल्ट घोषित होने के बाद सफल छात्रों के  घर जश्न जैसा माहौल रहा।

रिजल्ट दिखाने के लिए इंटरनेट ढाबा संचालक भी सुबह से ही तैयारी में जुट गए थे। कंप्यूटर की सफाई करने के साथ साथ दुकान के सामने स्लिप भी चस्पा कर दिया था कि यहां बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट दिखाया जाएगा।

 स्कूल संचालक भी सुबह दस बजे ही विद्यालय पहुंच गए।  किस कालेज का छात्र परीक्षा में टाप करेगा इसे लेकर सुबह से ही जगह-जगह चर्चा शुरू हो गई थी।


निजी विद्यालय संचालकों ने तो अपने बच्चों को सुबह ही विद्यालय में बुला लिया था। रिजल्ट घोषित होने के बाद स्कूल संचालक यह पता लगाने में जुटे रहे कि किस छात्र को अधिक नंबर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed