फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Secretary's salary withheld when he visited the village of Gowansh

गोवंश के गांव में घूमते मिलने पर सचिव का रोका वेतन

Thu, 30 Jan 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Secretary's salary withheld when he visited the village of Gowansh
26- सिकरारा ब्लाक मुख्यालय का निरीक्षण करने पंहुचे डीएम दिनेश कुमार सिंह। - फोटो : JAUNPUR
सिकरारा । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार को सिकरारा ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण किया । साथ ही लेखपालों, पंचायत सचिव, रोजगार सेवकों के साथ बैठक की। जांच के दौरान परिसर में घास व बैठने के लिए बेंच लगाने का निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिया । ब्लाक परिसर में अधुरे बने मॉडल आवास को एडीओ पंचायत का ऑफिस बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान गांव में स्थानीय कस्बे में 10 से अधिक गोवंश के घूमते मिलने पर सचिव को एक दिन वेतन रोकने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि बेस लाइन सर्वे के शौचालयों के लिए एसबीएम का जो पैसा ग्राम प्रधानों को दिया गया था। उसके शौचालय बनाए गए या नहीं। इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें । जन्म प्रमाण पत्र के निर्गमन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये। मनरेगा सेल में ग्राम पंचायतवार मनरेगा की मैंडेट की सूची की जानकारी प्राप्त की जाए।मनरेगा द्वारा कराए गए कार्य की स्थिति अच्छी नहीं पाई जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए बीडीओ को सुधार लाने और आवास के कार्य को पूर्ण कराने में सचिवों को सतर्कता से कार्य करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि कायाकल्प के कार्य में तेजी से गुणवत्ता युक्त कराया जाए। कार्यालय में होने वाली प्रत्येक मीटिंग में प्रधानों को भी आने का निर्देश दिया। 15 फरवरी तक सीएम आवास को पूर्ण करने, मुसहर परिवारों को मनरेगा से कार्य देने, पंचायत घरों का जीर्णोद्धार कराने सहित ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव तथा लेखपाल को पंचायत घरों में बैठने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परिवार रजिस्टर को अपडेट रखें। शत-प्रतिशत तालाबों की खुदाई का कार्य मनरेगा से किया जाए।जिस गांव में 10 से अधिक निराश्रित गोवंश खुले में घूमते मिले तो उस गांव के पंचायत सचिव का वेतन नहीं दिया जाएगा। सचिव अपनी ग्राम पंचायत के प्रत्येक घर में जाकर विधवा, विकलांग, वृद्धावस्था पेंशन तथा अन्य सरकारी योजनाओं के पात्र व्यक्ति को चिह्नित करेंगे। लाभ पाने से वंचित लोगों को शीघ्र लाभ दिलवाएंगे। प्रत्येक सफाई कर्मी गांव में जाकर सफाई करेगा । ऐसा नहीं करने वाले सफाई कर्मियों का वेतन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed