फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Secretary and sweeper suspended

सेक्रेट्री और सफाई कर्मी निलंबित

Tue, 19 Nov 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Secretary and sweeper suspended
रामनगर गांव में एक परिवार के राशन कार्ड की जांच करते जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने रामनगर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सीर का निरीक्षण किया। विकास कार्यों का सत्यापन किया। अनियमितता मिलने पर जिलाधिकारी ने सचिव और सफाई कर्मचारी के निलंबन का निर्देश दिया। कोटे की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर कोटेदार पर एफआईआर दर्ज कराने को कहा।
विज्ञापन

डीएम सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। पंजीकृत 108 बच्चों के सापेक्ष में महज 48 ही उपस्थित थे। डीएम ने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। मिडडे मील और साफ-सफाई पर संतोष जताया। गांव में भ्रमण कर डीएम ने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, विद्युत कनेक्शन, राशन वितरण की हकीकत जानी। ज्यादातर ग्रामीण ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास, शौचालय नहीं मिला है। डीएम ने पंचायत सचिव को निलंबित करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मी रामआसरे खुद सफाई नहीं करता। उसने एक महिला को नियुक्त कर रखा है। नाराजगी जताते हुए डीएम ने सफाईकर्मी के भी निलंबन का निर्देश दिया। कोटे की दुकान से घटतौली और अधिक दाम लेने की शिकायत पर दुकान का लाइसेंस निलंबित करते की संस्तुति की। जांच कर कोटेदार पर केस दर्ज कराने का निर्देश भी आपूर्ति विभाग के अफसरों को दिया।
विज्ञापन

शौचालय और आवास से वंचित न रहे कोई पात्र
जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने सीडीओ और सभी बीडीओ को निर्देशित किया है कि कोई भी पात्र शौचालय व आवास की सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि गांव के भ्रमण के दौरान तमाम पात्रों को शौचालय व आवास जैसी मूल सुविधा न मिलने की शिकायतें प्राप्त हो रही है। लिहाजा संबंधित अफसर यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में कोई भी पात्र इन सुविधाओं से वंचित नहीं रह गया। इसकी सूची बनाकर पोर्टल पर अपलोड किया जाए। अगर कोई भी पात्र वंचित मिलता है तो सेक्रेट्री की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed