फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Secondary teachers will boycott classes by making signature

माध्यमिक शिक्षक हस्ताक्षर बनाकर कक्षाओं का करेंगे बहिष्कार

Mon, 06 Sep 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Secondary teachers will boycott classes by making signature
माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को संगठन के जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 8 सितंबर को प्रदेश भर में विद्यालय समय बदलकर सुबह 8 से शाम 4:30 बजे तक किए जाने के विरोध में शिक्षक उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाकर कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने शिक्षकों से आह्वान किया कि कक्षाओं का बहिष्कार करें। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह और प्रदेश मंत्री अजय प्रकाश सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में शिक्षक अध्यापन कार्य से विरत रह कर विरोध जताएंगे। जिला उपाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, जयप्रकाश सिंह, प्रशांत पांडेय, चंद्रप्रकाश दुबे, रणंजय सिंह, संजय सिंह, जयशंकर सिंह, पतिराम यादव, गौरव सिंह, संतोष सिंह, अजीत सिंह, वंशराज यादव, अखिलेश चन्द्र आदि मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री प्रमोद सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed