फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seamless communication possible in the mother tongue

सहज संचार मातृ भाषा में ही संभव

Tue, 15 Sep 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Tue, 15 Sep 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
Seamless communication possible in the mother tongue
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का प्रारंभ मानद पुस्तकालयाध्यक्ष डा. मानस पांडेय, डा. अजय प्रताप सिंह, डा. एचसी पुरोहित एवं डा. अविनाश
विज्ञापन


 पाथर्डीकर ने संयुक्त रूप से  किया। समारोह में पुस्तकालयाध्यक्ष डा. मानस पांडेय ने कहा कि भाषा संचार का कार्य करती है और सहज संचार अपनी मातृभाषा में  ही संभव है। हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार में प्रिंट के साथ इलेक्ट्रानिक मीडिया की बहुत
विज्ञापन


महत्वपूर्ण भूमिका रही है।सामाजिक विज्ञान संकाय के अध्यक्ष डा. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि हिन्दी जनमानस की भाषा है। भारत में हिन्दी भाषियों की संख्या सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बहुराष्ट्रीय कम्पनियां भारतीय जनमानस से जुडने के लिए हिन्दी का प्रयोग कर रही है। संकायाध्यक्ष प्रबंध डा. एचसी पुरोहित ने हिन्दी के विकास के  लिए साहित्यकारों को श्रेय देते हुए उन्हें नमन किया और उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा को

 रोजी           रोटी से जोडना होगा। एचआरडी के अध्यक्ष डा. अविनाश  पाथर्डीकर ने कहा कि हिन्दी के आज बहुत से ऐसे शब्द है जो प्रयोग से हट गए है। पुन: इस पर विचार कर प्रयोग में लाने की जरूरत है। जनसंचार विभाग के प्राध्यापक डा.

मनोज मिश्र ने कहा कि हिन्दी में व्याकरण के पक्ष का विलोपन हो रहा है। ऐसे में हम हिन्दी भाषियों का दायित्व है कि भाषा व्याकरण को भी साथ-साथ सुधारते रहे। डा. अवध बिहारी सिंह ने हिन्दी के विकास में हिन्दी पत्रकारिता  के योगदान की चर्चा


की। संचालन डा. विद्युत मल्ल एवं डा. सुनील कुमार ने धन्यवाद  ज्ञापित किया। इस अवसर  पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed