फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seal ballot remained at the booth for three and a half hours

साढ़े तीन घंटे तक बूथ पर ही रही सील मतपेटी

Fri, 16 Apr 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Seal ballot remained at the booth for three and a half hours
सुजानगंज। विकासखंड के बाबूरामपुर बूथ पर बृहस्पतिवार को मतदान समाप्ति के साढ़े तीन घंटे बाद तक सील मतपेटी बूथ पर ही रही। मतदान कार्मिक भी मतपेटी के साथ जमे रहे। दिन में मतदान के दौरान हुई मारपीट से क्षुब्ध लोगों मतपेटी ले जाने वाले वाहन को रास्ते में रोक लिया था। बाद में एसडीएम ने पहुंचकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

बाबूरामपुर गांव में दोपहर में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें एक व्यक्ति का हाथ फ्रैक्चर हो गया। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। देर शाम मतदान समाप्ति होने पर शाम 6 बजे कार्मिकों ने मतपेटी सील कर ली और वाहन आने का इंतजार करने लगे। मारपीट से क्षुब्ध ग्रामीणों ने मतपेटी लेने आ रहे वाहन को गांव के बाहर ही रोक दिया। वह आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। उधर, मतदान कार्मिक बूथ पर सील मतपेटी के साथ वाहन का इंतजार करते रहे। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को सूचना दी, मगर कोई नहीं पहुंचा। रात करीब साढ़े नौ बजे एसडीएम ने गांव पहुंचकर लोगों से वार्ता की। पुलिस को तत्काल मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश, तब ग्रामीण रास्ते से हटे। रात करीब दस बजे मतपेटी लेकर कार्मिक ब्लाक पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed