फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SDO and JE of electricity department reprimanded

Jaunpur News: बिजली विभाग के एसडीओ व जेई को लगाई फटकार

Tue, 23 Jul 2024 02:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
SDO and JE of electricity department reprimanded
जौनपुर। जिले के विभिन्न तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 279 प्रार्थना पत्रों में से 39 का निस्तारण किया गया। शेष फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मड़ियाहूं : तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने जन समस्याओं की सुनवाई की। क्षेत्र में आए दिन बिजली के जर्जर तारों से हो रही दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने एसडीओ विद्युत व जेई विद्युत को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह भी सुनिश्चित करे कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन या पत्थर गड्डी के बाद पत्थर उखाड़ने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। इस मौके पर कुल 86 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें 12 का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कुणाल गौरव, सीएमओ डा.लक्ष्मी सिंह, क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

केराकत : संपूर्ण समाधान दिवस में बार संघ के अधिवक्ता अनिल सोनकर गांगुली ने कर्रा काॅलेज के समीप झिंगई साव के रसगु्ल्ले की शिकायत करते हुए जांच की मांग की। उन्होंने बताया कि सरकारी जमीन पर झिंगई साव व उनके पुत्रों ने अवैध कब्जा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज : तहसील सभागार में एसडीएम शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 88 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से 14 का निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, नायब तहसीलदार बलवंत उपाध्याय, डाक्टर रफीक फारुकी आदि मौजूद रहे।

महराजगंज : बदलापुर तहसील सभागार में एसडीएम संतबीर सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 105 शिकायतों में से 13 का निस्तारण किया गया। इस मौके पर बीडीओ धर्मेंद्र प्रसाद द्विवेदी, पूर्ति निरीक्षक अभिनव मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed