फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SDM sought clarification from Kanungo and Lekhpal

एसडीएम ने कानूनगो और लेखपाल से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 18 Oct 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
SDM sought clarification from Kanungo and Lekhpal
कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एसडीएम संजय कुमार मिश्रा ने कानूनगो दिनेश प्रताप सिंह और हल्का लेखपाल गणेश यादव से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

विधायक रमेश चंद्र मिश्र की तरफ से आशा देवी पत्नी विक्रमाजीत निवासी ग्राम लोहरियांव के प्रार्थना पत्र को संलग्न कर एसडीएम को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के बाबत आर्थिक सहायता दिलाने के लिए पत्र भेजा गया था। बीते दस सितंबर को एसडीएम ने कानूनगो दिनेश प्रताप को पत्र संदर्भित करते हुए चौबीस घंटे के अंदर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। किंतु कानूनगो एवं हल्का लेखपाल गणेश यादव ने काफी समय बाद 12 अक्टूबर आख्या दी। इसके चलते पीड़ित को इलाज के लिए समय से सहायता नहीं उपलब्ध कराई जा सकी। इस मामले में विलंब से आख्या प्रस्तुत करने के आरोप में एसडीएम संजय कुमार मिश्र ने संबंधित कानूनगो व लेखपाल से 19 अक्तूबर तक स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed