फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Scorpio rider and toll personnel fight at toll plaza

Jaunpur News: टोल प्लाजा पर स्कार्पियो सवार व टोल कर्मियों में मारपीट

Tue, 11 Apr 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Scorpio rider and toll personnel fight at toll plaza
वाराणसी-सुल्तानपुर हाईवे पर हौज के समीप स्थित टोल प्लाजा पर फास्टैग से गलत पैसे काटे जाने को लेकर टोल कर्मियों और स्कार्पियो सवार कुछ लोगों के बीच मारपीट हो गई। टोल पर मारपीट की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। करीब एक मिनट 15 सेकेंड के इस वीडियो में दोनों पक्ष से मारपीट की जा रही है। हालांकि पुलिस ने किसी तरह से तहरीर नहीं मिलने के कारण कार्रवाई नहीं की। करीब एक घंटे तक चले समझौते के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

वाराणसी से स्कार्पियो सवार कुछ लोग सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे। जलालपुर के आगे टोल प्लाजा से पार होने के बाद ही स्कार्पियो सवार लोगों ने वाहन एक लेन में ही छोड़कर वहां तैनात कर्मियों से फास्टैग से पैसा काटे जाने की बात को लेकर विवाद कर लिया। देखते ही देखते स्कार्पियो सवार एक व्यक्ति ने एक कर्मी को पीट दिया। इससे नाराज टोल कर्मियों ने एकजुट होकर स्कार्पियो सवार लोगों को घेर लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष से मारपीट होने लगी। बात बढ़ी तो कर्मियों ने स्कार्पियो सवार लोगों को लेकर प्लाजा के मैनेजर तक बात को पहुंचाया। उन्होंने दोनों पक्ष को समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

जलालपुर थाने के थानाध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि स्कार्पियो सवार लोगों ने फास्टैग को लेकर विवाद किया और मारपीट की। बाद में कर्मियों ने भी मारपीट की। दोनों पक्ष बाद में परिचित निकले इसलिए किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed