{"_id":"a4c9f941f5d8d07735fd37ed758fad40","slug":"scorpio-fired-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो पलटी, चार जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो पलटी, चार जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Sun, 10 May 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
केराकत से जौनपुर की ओर जा रही एक स्कार्पियो शनिवार को मुफ्तीगंज नाले के पास पलट गई। स्कार्पियो में सवार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर के ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव की पत्नी और उनके भाई वैवाहिक समारोह में शामिल होकर केराकत से घर लौट रहे थे।
दोपहर 12 बजे मुफ्तीगंज नाले के पास पहुंचे थे तभी एक एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई।
उसमें सवार ग्राम प्रधान की पत्नी जीना देवी, बेटा अच्छेलाल, भाई प्रदीप कुमार और चालक बबलू यादव घायल हो गए। स्थानीय पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।