{"_id":"611ab2228ebc3e42a904d424","slug":"schools-open-amid-fear-and-low-attendance-jaunpur-news-vns6063316129","type":"story","status":"publish","title_hn":"भय और कम उपस्थिति के बीच खुले विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भय और कम उपस्थिति के बीच खुले विद्यालय
विज्ञापन
कोरोना महामारी के चलते लंबे समय से बंद चल रहे विद्यालय सोमवार से खुल गए। शासन के निर्देश पर विद्यालय तो खुल गए, लेकिन अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय भेजने से परहेज कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण के भय के चलते पहले दिन छात्रों की उपस्थिति काफी कम रही। कुछ छात्र स्कूल जाने के लिए घर से जरूर निकले, लेकिन डर के चलते बस स्टैंड से वापस लौट गए। स्कूलों की अधिकांश बसें खाली ही दिखीं। कक्षा से 12 तक के 25 से 30 प्रतिशत विद्यार्थी ही विद्यालय पहुंचे। स्कूल खुलने के बाद विद्यालय प्रशासन भी काफी चौकन्ना है। छात्रों को गेट पर सैनिटाइज कराने के साथ ही क्लास में दूर-दूर बैठाने तक सावधानी बरत रहे हैं।
शासन के निर्देश के बाद सोमवार से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू हो गया। संक्रमण के बाद पहले दिन विद्यालय पहुंचे छात्रों को समाजिक दूरी के हिसाब से कक्षाओं में बैठाया गया। क्लास में एक सीट पर दो ही छात्रों को बैठाकर पढ़ाई कराई गई। विद्यालय के गेट पर छात्रों को मास्क लगाने का निर्देश देने के साथ ही सैनिटाइज करके स्कूल कैंपस में प्रवेश दिलाया गया। छात्र संख्या कम होने के कारण बसों में कोविड-19 का पालन देखने को मिला। हालांकि जब छात्रों की भीड़ बढे़गी तो कोविड नियमों के पालन पर विशेष ध्यान रखना होगा। मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री विद्यालय सिद्दीकपुर के निदेशक अंकुर सिंह और प्रधानाचार्य अशोक सिंह ने बताया कि छात्रों की उपस्थिति 30 से 35 प्रतिशत रही। कोविड-19 का पालन करते हुए पठन-पाठन शुरू करा दिया गया। छात्रों को हाथ न मिलाने, मास्क लगाकर आने व एक दूसरे से निर्धारित दूरी बनाए रखने का निर्देश बराबर दिया जा रहा है। जनक कुमार विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. जंगबहादुर सिंह ने कहा कि गेट पर छात्रों को सैनिटाइज करने के बाद ही कैंपस में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है। छात्रों को दूर-दूर बैठाया जा रहा है। शिक्षक बराबर निगरानी कर रहे हैं।
वर्जन
विद्यालयों में कोविड-19 का पालन करने का निर्देश दिया गया है। विद्यालय संचालकों को निर्देश दिया गया है कि नियमित रूप से सैनिटाइजेशन कराएं। छात्रों को भी एक दूसरे से दूर रखने का निर्देश दिया गया है।- राजकुमार पंडित, डीआईओएस, जौनपुर