फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Schools and colleges flourished after the Kovid transition

कोविड संक्रमण के बाद गुलजार हुए स्कूल और कालेज

Mon, 07 Feb 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Schools and colleges flourished after the Kovid transition
स्कूल खूलने के बाद मो हसन इंटर काकॉलेज में पढ़ाई करतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोविड-19 संक्रमण के बाद सवा महीने बाद खुले विद्यालय फिर से गुलजार हो गए। हालांकि पहला दिन होने के कारण अधिकांश विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति कम रही। कोविड संक्रमण को देखते हुए सीट पर दो-दो छात्रों को बैठाया गया। कक्षा नौ से 12वीं तक के अलावा महाविद्यालयों में भी छात्रों की उपस्थिति काफी कम रही।
विज्ञापन

संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखकर पठन-पाठन शुरू हो गया। कालेजों के साथ विश्वविद्यालय के अधिकांश विभागों में भी छात्रों की संख्या काफी कम रही। किसी विभाग को पांच तो किसी में 10 छात्र ही पहुंचे। हास्टलों में छात्रों की संख्या न के बराबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने हास्टल और मेस को शुरू करने के लिए निर्देश दे दिया है। कोरोना संक्रमण के चलते करीब सवा महीने बाद सोमवार को शिक्षण संस्थाओं में छात्र पहुंचे। मोहम्मद हसन इंटर कालेज के साथ ही पीजी कालेज में भी पठन-पाठन के लिए छात्र पहुंचे। टीडी इंटर कालेज और महाविद्यालय, टीडी महिला कालेज, राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज और इंटर कालेज, शिया इंटर कालेज और डिग्री कालेज में पठन-पाठन शुरू हो गया। मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री विद्यालय सिद्दीकपुर, रिजवी लर्नर्स एकेडमी, बीआरपी इंटर कालेज समेत जिले शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में विद्यालय खुल गए। पहले दिन छात्रों की संख्या भले ही कम रही लेकिन शिक्षकों पढ़ाई के लिए विद्यालय पहुंचे। विश्वविद्यालय परिसर के सभी संकायों में छात्र पहुंचने लगे हैं। ऐसे छात्र जो बाहर के हैं, वह भी आना शुरू हो गए हैं। हास्टल और मेस में साफ-सफाई कराने के साथ खोलने की तैयारी है। इंटर कालेज में छात्रों को कोविड गाइड लाइन का पालन कराते हुए एक सीट पर दो-दो छात्रों की बैठाकर पठन-पाठन कराया गया। छात्रों को मास्क के साथ ही विद्यालय आने को कहा गया। साथ ही दूरी का पालन करते हुए पठन-पाठन करने का निर्देश दिया गया। टीडी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह और बीआरपी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. सुभाष सिंह ने बताया कि कोविड संक्रमण को ध्यान में रखकर पठन-पाठन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed