फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   saraapha vyaapaaree anuraag sonee hatyaakaand: prem prasang ho sakatee hai vajahBullion trader Anurag Soni murder case: Love affair could be the reasonBullion trader Anurag Soni murder case: Love affair could be the reason

सराफा व्यापारी अनुराग सोनी हत्याकांड: प्रेम प्रसंग हो सकती है वजह

Wed, 18 Sep 2024 04:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
saraapha vyaapaaree anuraag sonee hatyaakaand: prem prasang ho sakatee hai vajahBullion trader Anurag Soni murder case: Love affair could be the reasonBullion trader Anurag Soni murder case: Love affair could be the reason
जौनपुर। सिकरारा के पूराबघेला कलवारी गांव में सराफा व्यापारी की मौत के 12 दिन बीत चुके हैं, जांच कर रही पुलिस का कहना है कि हत्याकांड के पीछे प्रेस प्रसंग का मामला हो सकता है। फिलहाल फोरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार है। अनुराग का शव पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला था। घटना पांच सितंबर की है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि अनुराग के माैत की वजह खुदकुशी नहीं बल्कि हत्या है। मृतक के मोबाइल के सीडीआर के आधार पर पुलिस ने एक युवती व उसके संपर्क में आने वाले लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कुछ नए तथ्य सामने आए। हालांकि पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। हत्या के मामल में खुलासा नहीं होने पर ग्रामीणों और व्यापारियों ने थाने का घेराव भी किया था, लेकिन पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन

इस मामले में 12 सितंबर को लखनऊ से फोरेंसिक टीम आई थी, उसने घटनास्थल का सीन रिक्रिएट किया और चली गई। अब पुलिस को उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी। प्रतापगंज के सराफा व्यवसायी अनिल सोनी के बेटे अनुराग सोनी की बीते पांच सितंबर को पूराबघेला (कलवारी) गांव में चिलबिल के पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे से लटकता हुआ शव मिला था। मृतक के परिजनों को संदेह था कि किसी ने बेटे की हत्याकर शव को पेड़ से लटकाते हुए खुदकुशी का रूप देने का प्रयास किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी माैत का कारण खुदकुशी नहीं हत्या बताई गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


कोट

मामला प्रेम-प्रसंग का हो सकता है। हत्या व आत्महत्या की गुत्थी में उलझने के चलते लखनऊ से फोरेंसिक टीम को बुलाकर सीन रिक्रिएट कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद इस पर कुछ कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमानंद कुशवाहा, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed