फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Santosh Yadav said Gautam beaten

संतोष यादव ने गौतम को दी पटखनी

Fri, 06 Nov 2015 12:55 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Fri, 06 Nov 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Santosh Yadav said Gautam beaten
राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन गुरुवार को प्रदेश के कोने कोने से आए पहलवानों जोर आजमाइश की। ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती के 54 किलो भार वर्ग में बलरामपुर के संतोष यादव ने सैफई के गौतम यादव को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


71 किलो भार वर्ग में डीएलडब्ल्यू, वाराणसी के वीरेंद्र ने वाराणसी के सुशील को हराया। 80 किलो भार वर्ग में डीएलडब्ल्यू के राहुल ने बागपत के प्रवीण शर्मा को हराकर स्वर्ण पदक जीता। फ्री स्टाइल कुश्ती में 57 किलो भार वर्ग में बागपत के मयंक
विज्ञापन


चौधरी ने गोंडा के अभिमन्यु को, 65 केजी में प्रतापगढ़ के धर्मवारी ने गोंडा के संजय को, 74 केजी में वाराणसी के सचिन ने बागपत के  प्रदीप तोमर को, 66 केजी में गाजियाबाद के रामजनम ने बागपत के दीपक को हराकर स्वर्णपदक जीता। मुख्य
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद ब्रजभूषण सिंह ने विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने पहलवानों को कड़ी मेहनत करने की नसीहत दी।


 कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने पहलवानों को भविष्य निर्माण में ऐसे आयोजन को महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजदेव सिंह, विधायक सीमा द्विवेदी, ब्रजेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, कोच ललित कुमार, केके मिश्र, बलराम, चतर सिंह, सुरेंद्र कुमार, नवीन सिंह, सुधीर सिंह, आशुतोष सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed