जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई का चुनाव रविवार को नगर पालिका इंटर कालेज सभागार में चुनाव अधिकारी प्रभाकर राय की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से संतोष कुमार सिंह जिलाध्यक्ष और रमाशंकर पाठक जिलामंत्री चुने गए। आनंद कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष बनाए गए। चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को कार्यकारिणी के शेष पदाधिकारियों का चयन प्रदेश कार्यकारिणी को अवगत कराएं। नवनिर्वाति अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक साथियों ने संगठन की जिम्मेदारी एक बार फिर से सौंप दिया है। हमारी प्राथमिकता होगी की संगठन की मजबूती और शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर हमेशा संघर्ष करता रहूंगा। संगठन को आगे बढ़ाने के लिए सभी शिक्षकों को साथ लेकर चलूंगा। जिलामंत्री रमाशंकर पाठक और कोषाध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव ने शिक्षकों के प्रति आभार जताया। उपस्थित शिक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का मार्ल्यापण कर स्वागत किया।
इस मौके पर अनिल कुमार उपाध्याय, डा. शंकराचार् तिवारी, मोहम्मद शाहिद नईम, डा. रमेश सिंह, शिशिर यादव, नारायण चौरसिया ने भी संगठन की एकजुटता और मजबूती पर बल दिया। कार्यक्रम में अनुज मिश्र, विनोद मिश्र, अखिलेश मिश्र, वीरेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। आभार नगर पालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. रमेश सिंह ने आभार जताया। संचालन रमाशंकर पाठक ने किया।