फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sanitized city on last day of lock down

लॉक डाउन के अंतिम दिन सैनिटाइज हुआ शहर

Sun, 31 May 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Sanitized city on last day of lock down
18- ओलन्दगंज में सड़क व बंद दूकान के शटर को सैनिटाइज करता फायर ब्रिगेड का कर्मचारी। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। लॉक डाउन के चौथे चरण की समाप्ति के अंतिम दिन प्रशासन ने अभियान चलाकर पूरे शहर को सैनिटाइज कराया। प्रमुख बाजारों, सड़कों पर फायर ब्रिगेड के नौ वाहनों से दवा का छिड़काव हुआ। डीएम ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर खुद इसका निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

रविवार की साप्ताहिक बंदी के कारण दूध, फल, सब्जी के अलावा अन्य सभी तरह की दुकानें बंद करा दी गई थी। लोगों को घरों से बाहर न आने का भी निर्देश दिया गया था। इस अवसर पर प्रशासन ने शहर में सैनिटाजेशन कराया। एक छोर से शुरू हुआ अभियान कोतवाली, चहारसू, ओलंदगंज, जेसीज, सिविल लाइंस सहित अन्य क्षेत्रों तक पूरा हुआ। इस दौरान सड़क के दोनों किनारों पर नालियों में कई फीट ऊपर तक दवा का छिड़काव कराया गया। घरों में भी जाकर टीम ने दवा छिड़का। डीएम दिनेश कुमार सिंह और सीआरओ डॉ. सुनील वर्मा की निगरानी में चले अभियान के दौरान लोगों से घरों के बाहर न आने की अपील की गई, जिससे कार्य सुचारू रुप से हो सके। डीएम ने सभी सतर्कता बरतने की अपील की। कहा कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले, बाहर निकले तो मास्क जरूर लगाए। भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed