फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Salute done by thali-tali and conch shell

थाली-ताली और शंख बजाकर किया सैल्यूट

Sun, 22 Mar 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Salute done by thali-tali and conch shell
50- मड़ियाहूं स्थित अपने आवास से कोरोना महामारी में लगे सभी स्वास्थ्य कर्मी, मीडियार्मी, स्टॉफ नर? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। वैश्विक महामारी बन चुकी कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे योद्धाओं को लोगों ने थाली-ताली और शंख बजाकर सैल्यूट किया। दिन भर घरों में रहे लोग शाम पांच बजे घरों से निकले। बालकनी, छत और आंगन में खड़े होकर पांच मिनट तक ताली, थाली और शंख बजाया। तमाम जगह पर लोगों ने महामृत्युंजय व गायत्री मंत्र का भी जाप किया। पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने पैदल मार्च कर लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए जनता कफ्र्यू के साथ प्रधानमंत्री ने उन योद्धाओं को सैल्यूट करने का भी आह्वान किया था, जो जनता को सुरक्षित रखने के लिए इस जंग में आगे आकर खड़े हैं। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों, चिकित्सक, स्वास्थ्य व सफाई कर्मचारी, मीडियाकर्मी को सैल्यूट करने के लिए हर किसी को शाम 5 बजे अपने घर की बालकनी या छत पर आकर ताली, थाली, शंख या अन्य वाद्य यंत्रों से ध्वनि करना था। रविवार को दिन भर घरों में रहे लोग शाम 5 बजते ही थाली और शंख लेकर बाहर निकले। जो थाली नहीं बजा सके, उन्होंने तालियों से ही योद्धाओं को सैल्यूट किया। कई जगह लोगों ने वाद्य यंत्र व म्यूजिक सिस्टम भी बजाया। पुलिस-प्रशासन की टोली शहर में पैदल मार्च करते हुए आभार जताती रही। साथ ही लोगों को सचेत किया कि आगे भी ऐसे ही समर्थन बनाने में सहयोग मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed