फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sajamwadi party president akhilesh yadav target bjp up government by shared video of dhananjay singh playing cricket

यूपी: पूर्व सांसद धनंजय का क्रिकेट खेलते वीडियो वायरल, सपा बोली- ये जो भगोड़ा है, सीएम का लाडला है

Wed, 05 Jan 2022 04:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 Jan 2022 04:49 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूर्व सांसद मैच खेलते नजर आ रहे हैं। इसे ट्विटर पर शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा और यूपी सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सांसद लखनऊ के अजीत सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन
Sajamwadi party president akhilesh yadav target bjp up government by shared video of dhananjay singh playing cricket
अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह का वीडियो वायरल कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला है। वीडियो में जौनपुर के पूर्व सांसद क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं, जो लखनऊ में अजीत सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे हैं। इस मामले में धनंजय सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित है। अजीत सिंह हत्याकांड में लखनऊ के विभूति खंड थाने की पुलिस ने पूर्व सांसद को साजिशकर्ता के रूप में आरोपी बनाया है।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया कि फर्क साफ है, मुख्यमंत्री से जुड़े माफिया क्रिकेट खेल रहे हैं। 25000 रुपये के इनामी माफिया धनंजय सिंह सत्ता के संरक्षण में पुलिस की नाक के नीचे खुले आसमान में खेल का मजा ले रहे हैं। डबल इंजन की सरकार के बुलडोजर को इनका पता मालूम नहीं है। जनता सब देख रही, बाईस में भाजपा साफ।
विज्ञापन


आगे कहा कि जो भगोड़ा है, वो CM का लाडला है? हजारों एनकाउंटर कर दिए गए, तमाम निर्दोषों को सिर्फ वाहवाही लूटने के लिए अपराधी घोषित करके उनकी जान ले ली गई। अगर विपक्षी दल पीड़ित परिवार का सहयोग न करते तो कानपुर के मनीष गुप्ता को भी ये सरकार एनकाउंटर ही बताती, लेकिन भगोड़ा आज भी आजाद है!

वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा बाबा जी अपने करीबी नालबद्ध माफियाओं के टॉप-10 की सूची बनाकर एक टीम बना लें और आईपीएल की तरह एक ‘एमबीएल’ मतलब ‘माफिया भाजपा लीग’ शुरू कर दें। शहर के पुलिस कप्तान तो उनके लिए पिच बिछाए बैठे ही हैं और टीम कप्तान वो खुद हैं ही… हो गए पूरे ग्यारह।

क्या है अजीत सिंह हत्याकांड
पिछले साल यानी 4 जनवरी 2021 को लखनऊ के विभूतिखंड में कठौता चौराहे के पास अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने अजीत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी और करीब 20 से 22 गोलियां दागी थीं। इस मामले में कई आरोपी गिरफ्तार हुए थे और इसी में धनंजय सिंह का भी नाम आया था। इसके बाद पुलिस ने धनंजय सिंह को भगोड़ा घोषित किया था और गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed