फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Saint attacked with sharp weapon, condition critical

संत के ऊपर धारदार हथियार से हमला,हालत नाजुक

Sat, 09 Jul 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Saint attacked with sharp weapon, condition critical
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कट्टाहित गांव स्थित सद्गुरु कबीर विज्ञान आश्रम में सत्संग मंडप के बगल में सो रहे आश्रम के ही संत ध्यानदास (60) के ऊपर रात करीब 2 बजे धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमलावर सिर और हाथ पर कई वार किए गए हैं। जिला अस्पताल से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने संत को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं, पुलिस अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

संत ध्यानदास अपने पिता केशव दास उर्फ रणजीत सिंह के साथ आश्रम में रहते हैं। वे मूल रूप से फतेहपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित जहानाबाद के निवासी हैं। रोज की तरह आश्रम में ही भोजन करने के बाद बृहस्पतिवार की रात वह सोने के लिए चले गए थे। बताते हैं कि रात करीब 2 बजे उनके ऊपर अज्ञात बदमाश ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर ने उनके सिर और हाथ पर कई वार किए, जिससे वे घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर हमलावर फरार हो गए। आश्रम में मौजूद अन्य लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में उनकी हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। इधर सीओ मछली शहर अतर सिंह, मछली शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवानंद मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। सीओ ने मामले की जांच के लिए सुबह डाग स्क्वायड को भी बुलाया, जो मंदिर पर जाकर कुछ देर रुका, लेकिन निश्चित नहीं कर पाया। वहीं पुलिस की जांच के दौरान आश्रम के अगल-बगल के लोगों ने बताया कि आश्रम का विवाद पिछले दो वर्षों से चल रहा है। इसके पूर्व मुख्य संत विमल दास 2019 में संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए थे। ऐसे में पुलिस ने घायल संत के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में जुटी पुलिस मामले को प्रॉपर्टी विवाद और आश्रम विवाद से जोड़कर देख रही है। सीओ ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed