फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Safety chains with a Gujarin trains

सेफ्टी चेन के सहारे गुजारीं ट्रेनें

Wed, 07 Jan 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला Updated Wed, 07 Jan 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
Safety chains with a Gujarin trains
इससे मुश्किलें बढ़ गईं। बैरियर को सेफ्टी चेन के सहारे गिराकर ट्रेनों को पास कराया गया। सीहीपुर स्थित रेलवे के गेट संख्या 9-बी का बैरियर मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे मालगाड़ी पास कराने के लिए  गिराया जा रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच इलाहाबाद से जौनपुर की ओर जा रहा पिकअप वाहन गुजरने लगा। गिरते-गिरते बैरियर पिकअप के ढाले में लगे पाइप में फंसकर टूट गया। क्रॉसिंग पर लोगों को आता-जाता देखकर मालगाड़ी चालक ने गाड़ी पहले ही रोक दी।
विज्ञापन


उधर बैरियर तोड़कर भाग रहे पिकअप को आरपीएफ ने दौड़ा लिया। घिरता देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पिकअप को आरपीएफ ने कब्जे में ले लिया।

सहायक उप निरीक्षक आरपीएफ विजयी राम ने बताया कि सेफ्टी चेन के सहारे बैरियर लगाकर पूरी सावधानी के साथ ट्रेनों को गंतव्य के लिए गुजार गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed