{"_id":"6a21cece4123b06c670eae5a","slug":"sachchidanand-murder-case-after-80-days-accused-suryakant-surrenders-jaunpur-news-c-193-1-jon1041-156401-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सच्चिदानंद हत्याकांड: 80 दिन बाद आरोपी सूर्यकांत ने किया समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच्चिदानंद हत्याकांड: 80 दिन बाद आरोपी सूर्यकांत ने किया समर्पण
विज्ञापन
चंदवक। गोबरा गांव में हुए चर्चित सच्चिदानंद मिश्र हत्याकांड के फरार तीसरा आरोपी सूर्यकांत मिश्र उर्फ बिल्लू ने आखिरकार बृहस्पतिवार दोपहर को सीजेएम न्यायालय जौनपुर में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस की लगातार दबिश, संभावित ठिकानों पर छापा मारने और कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी के बाद आरोपी ने जनपद जौनपुर स्थित न्यायालय में सरेंडर कर दिया।
बता दें कि 15 मार्च को गोबरा गांव निवासी सच्चिदानंद मिश्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में विष्णु मिश्र, ताड़कनाथ मिश्र और सूर्यकांत मिश्र समेत नौ लोगों को नामजद किए गए थे।
घटना के बाद पुलिस ने विष्णु मिश्र और ताड़कनाथ मिश्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि सूर्यकांत मिश्र पिछले 80 दिनों से फरार चल रहा था। गत 30 मई को चंदवक पुलिस ने आरोपी सूर्यकांत के घर नोटिस चस्पा कराया और पूरे गांव में मुनादी कराते हुए आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की लगातार दबिश, संभावित ठिकानों पर छापा मारने और कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी के बाद सूर्यकांत मिश्र ने बृहस्पतिवार को सीजेएम श्वेता यादव के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।