फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rs denied commotion, sabotage, assault

रुपये न मिलने पर हंगामा, तोड़फोड़, मारपीट

Sat, 26 Nov 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sat, 26 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Rs denied commotion, sabotage, assault
नाोटबंदी
शादी-विवाह और खेत की जुताई बुवाई के समय में लगातार बैंक से खाली हाथ लौट रहे लोगों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। शुक्रवार को यूबीआई की थानागद्दी शाखा में रुपये न मिलने पर लोगों ने हंगामा किया, बैंक में तोड़फोड़ की और शाखा प्रबंधक से भी मारपीट हुई। बैंक से रुपये निकालने पहुंचे कुछ लोगों का कहना है कि बैंक शाखा प्रबंधक ने चैनल बंद करवाकर लोगों को मारने की धमकी दी जिससे मामला बिगड़ गया।  
विज्ञापन


यूबीआई की थानागद्दी शाखा से पैसे निकालने के लिए सुबह बैंक खुलने से घंटों पहले ही लोग आकर लाइन में लग गए थे। करीब साढ़े नौ बजे बैंक खुला तो लोगों को रुपयों का भुगतान शुरू हुआ। करीब एक बजे कैश खत्म हो गया।  लगातार कई दिन से खाली हाथ लौट रहे कुछ लोगों ने शाखा प्रबंधक के पास पहुंच गए और भुगतान में भेदभाव का आरोप लगाया।
विज्ञापन


आरोप है कि इतने में ही शाखा प्रबंधक भड़क गए और चैनल बंद करवाकर लोगों को मारने की धमकी दे डाली। इतने में ही लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने बैंक में तोड़फोड़ की और नारेबाजी की। इस मारपीट में रुपये निकालने आए कुछ ग्राहकों के  भी कपड़े फट गए। जखनियां गांव के रामजानकी सिंह का आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने खुद उनके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



शाखा प्रबंधक रजनीश कुमार ने चार के खिलाफ नामजद तहरीर केराकत कोतवाली में दी है। सीओ राजकुमार पांडेय का कहना है कि शाखा प्रबंधक ने बैंक में घुसकर मारपीट करने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल भी की है। बैंक उपभोक्ताओं की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed