फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ROV will be built in Jagdishpur and Sihipur, will get rid of jam

Jaunpur News: जगदीशपुर और सिहीपुर में बनेगा आरओवी मिलेगा जाम से छुटकारा

Tue, 28 Feb 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
ROV will be built in Jagdishpur and Sihipur, will get rid of jam
शहर के लोगों को जगदीशपुर और सीहीपुर रेलवे क्रांसिंग से लगने वाले जाम से मुक्ति मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इन दोनों क्रॉसिंग पर आरओबी का निर्माण कराया जाएगा। इसकी घोषणा केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने शैक्षणिक कार्यक्रम के साथ ही जनपद के लिए कई घोषणाएं कीं तो पूर्व के चल रहे कार्य की प्रगति बताई। उन्होंने लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए जगदीशपुर व सीहीपुर नईगंज रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज की घोषणा के साथ इसे मंजूरी दी। साथ ही दो हजार करोड़ की लागत से रिंग रोड की घोषणा करते हुए कहा कि इसका डीपीआर बनने के बाद जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने राजमार्ग के जनपद के हो रहे काम के प्रगति को गिनाया। उन्होंने कहा कि जौनपुर से भदोही सीमा तक 800 रुपये की लागत से काम चल रहा है। सई नदी के पुराने पुल पर दो नया पुल बनेगा, इसका काम प्रारंभ होगा तो लोगों को जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

भदोही से मिर्जापुर तक फोरलेन सड़क बनेगी। मछलीशहर से भदोही तक 700 करोड़ रुपये की लागत से काम होगा, इससे कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी, काम अवार्ड हो गया है। जौनपुर के गोमती नदी पर 211 मीटर 27 करोड़ के पुल की मंजूरी दी है। जौनपुर से सुल्तानपुर मार्ग पर 2100 करोड़ की लागत से फोरलेन का काम चल रहा है जो मार्च 2023 तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर-वाराणसी फोरलेन पर चल रहे 2500 करोड़ के काम नवंबर 2024 तक पूरा होने की बात कही। जौनपुर से अयोध्या तक 140 किमी मार्ग 2500 करोड़ की लागत से बनेगा। इसमें जौनपुर से अकबरपुर तक 75 करोड़ का डीपीआर तैयार हो गया है, इसका काम इसी साल शुरू हो जाएगा। जौनपुर से आजमगढ़, जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर से प्रयागराज तक 85 किमी मार्ग के लिए 850 करोड़ की मंजूरी देने के बाद डीपीआर तैयार है, काम जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed