फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rough wall collapses, elderly dies after being buried under rubble

कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर वृद्ध की मौत

Fri, 04 Sep 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rough wall collapses, elderly dies after being buried under rubble
निगोह। बरसठी क्षेत्र के महुवारी गांव में बृहस्पतिवार की रात कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद वृद्ध का शव मलबे से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

महुवारी गांव निवासी सभाजीत गौतम (65) रात को भोजन करने के बाद अपनी झोपड़ी में सोने चले गए। मध्यरात्रि में झोपड़ी की कच्ची दीवार ढह गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर बगल में सो रहे परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। जब तक वृद्ध को मलबे से बाहर निकाला जाता, उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल वरुण मिश्र व थाना प्रभारी श्यामदास वर्मा मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभाजीत को एक पुत्र व तीन पुत्रियां है। अभी एक पुत्री की शादी करनी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed