फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Roller skating, tennis and volleyball courts soon

रोलर स्केटिंग, टेनिस और वालीबॉल कोर्ट की सौगात जल्द

Mon, 02 Aug 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Roller skating, tennis and volleyball courts soon
जिले में रोलर स्केटिंग, टेनिस और वालीबॉल कोर्ट नहीं हैं। लेकिन, इससे जुड़े प्रतिभाशाली खिलाड़ी जिले में हैं। इनकी प्रतिभा को देखते हुए रोलर स्केटिंग, टेनिस और वालीबॉल कोर्ट बनाने के लिए डीएम ने जमीन तलाशने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

खेलकूद के लिए जिले में एक मात्र स्टेडियम हैं, जो शहर से करीब 6-7 किमी दूर सिद्दीकपुर में हैं। यहां संसाधन और कोच का अभाव हैं। हालांकि यहां से खेलकूद के लिए गिने ही बच्चे शहर के पहुंच पाते हैं, जिनमें ज्यादातर पुलिस भर्ती से जुड़े युवा रहते हैं। वहीं, फुटबाल, वॉलीबाल और क्रिकेट, टेनिस से जुड़े खिलाड़ी टीडी कालेज के ग्राउंड में प्रैक्टिस करते हैं। जबकि रोलर स्केटिंग से जुड़े खिलाड़ी कलेक्ट्रेट परिसर और कभी-कभी लखनऊ-वाराणसी निर्माणाधीन हाइवे पर अभ्यास करते देख जाते हैं। जिसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने रोलर स्केटिंग, टेनिस कोर्ट और वॉलीबाल कोर्ट बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए वह ऐसे स्थान की तलाश में हैं, जो शहर के आसपास हो और एक ही स्थान पर मिल जाए। उन्होंने इसके लिए कुछ अधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी है। दूसरी ओर रोलर स्केटिंग कोर्ट के लिए एडीएम ने इंग्लिश क्लब के पास जमीन भी देखी है, जिसकी स्थिति से वह डीएम को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

.....
रोलर स्केटिंग, टेनिस कोर्ट और वालीबॉल कोर्ट बनाने की योजना है। इसके लिए शहर के आसपास जमीन खोजी जा रही है। ऐसे स्थान की तलाश हैं, जहां तीनों एक ही में बनाए जा सके।- मनीष कुमार वर्मा, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed