{"_id":"5dcfa30e8ebc3e54e1004a6e","slug":"robbery-of-1-5-million-by-taking-hostage-at-axis-bank-branch-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: एक्सिस बैंक की शाखा में कैशियर और कर्मियों को बंधक बनाकर 15 लाख की लूट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: एक्सिस बैंक की शाखा में कैशियर और कर्मियों को बंधक बनाकर 15 लाख की लूट
Sun, 17 Nov 2019 12:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज चेक करती पुलिस
- फोटो : a
जौनपुर जिले के मछलीशहर कस्बे के मड़ियाहूं तिराहा स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में शनिवार दोपहर डाका डाल कर पांच डकैत 14.95 लाख रुपये ले गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी रवि शंकर छवि और एसपी ग्रामीण संजय राय और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज के अलावा आसपास लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन डकैतों का कोई सुराग नहीं मिला। एसपी ने दावा किया है कि घटना का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर 12 बजे दो बाइक पर सवार पांच डकैत मछलीशहर कस्बे के मड़ियाहूं तिराहा स्थित एक्सिस बैंक पर पहुंचे। चेहरे पर मास्क और हेलमेट लगाए दो डकैत बैंक के गेट पर पहुंचे तो गार्ड अरविंद यादव ने उन्हें हेलमेट उतारने को कहा। इतने में एक डकैत ने पिस्टल निकाल ली और गार्ड को धक्का दे कर अंदर ढकेल दिया। गार्ड के पास कोई हथियार नहीं था।
दोनों डकैत पिस्टल लहराते हुए अंदर घुस गए। बैंक में उस वक्त कर्मियों के अलावा तीन ग्राहक मौजूद थे। डकैतों ने सभी को एक कोने में हाथ ऊपर कर खड़ा करा दिया। इस बीच तीसरा डाकू बैग लेकर सीधे कैशियर मोहम्मद फैज के केबिन के पास पहुंचा। कैशियर ने केबिन बंद कर लिया था पर गोली मारने की धमकी देने पर उसने दरवाजा खोल दिया।
डकैत ने नोटों के बंडल बैग में भर लिए और तीनों को धमकी देते हुए बाहर निकले जहां दो बाइक पहले से स्टार्ट कर खड़े डकैतों के साथियों संग जौनपुर की ओर भाग निकले। बाद में बैंक कर्मियों ने यूपी 100 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
डकैत ने नोटों के बंडल बैग में भर लिए और तीनों को धमकी देते हुए बाहर निकले जहां दो बाइक पहले से स्टार्ट कर खड़े डकैतों के साथियों संग जौनपुर की ओर भाग निकले। बाद में बैंक कर्मियों ने यूपी 100 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली में उस वक्त समाधान दिवस में सीओ विजय कुमार सिंह जनता की फरियाद सुन रहे थे। सूचना मिलने पर कोतवाली, सिकरारा, बक्शा सहित अन्य थानों से भी फोर्स बैंक पर पहुंच गई। घटना के डेढ़ घंटे बाद पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि और एसपी आरए संजय राय भी पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज के अलावा अगल बगल के कैमरों की फुटेज खंगाली। डकैतों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।