फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Road to be dug for sewer line to be repaired by temporary repairs

अस्थाई मरम्मत कर दुरुस्त की जाएगी सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क

Mon, 22 Feb 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Road to be dug for sewer line to be repaired by temporary repairs
जौनपुर। जल्द ही लोगों को सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई बदहाल सड़कों से राहत मिलेगी । लोगों की परेशानी को देखते हुए शहर की मुख्य सड़कों के निर्माण का फैसला लिया गया है। हालांकि यह निर्माण अस्थाई रूप से होगा। सीवर लाइन का काम पूरा होने के बाद नए सिरे से सड़क का निर्माण स्थाई रूप में कराया जाएगा।
विज्ञापन

गंगा की प्रमुख सहायक नदी गोमती को स्वच्छ बनाने के लिए अमृत योजना के तहत शहर में ढाई सौ करोड़ से सीवर लाइन बिछाई जा रही है। इस लाइन को पचहटिया में नमामि गंगे योजना के तहत 206 करोड़ से बने रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा। सीवर लाइन बिछाने के लिए मोहल्लों और कॉलोनियों के बाद मुख्य सड़क भी खोद दी गई है। जोगियापुर से कचहरी और रोडवेज तिराहा से टीडी कॉलेज होते हुए लाइन बाजार को जाने वाली सड़क पर चलना दूभर है। सीवर लाइन बिछने के बाद भी यहां रोजाना धूल का गुबार उड़ रहा है। सड़क पर पानी छिड़कने से कीचड़ में लोगों के फंसकर गिरने का खतरा रहता है। गहरी खोदाई होने के कारण सीवर लाइन के ऊपर स्थाई निर्माण से सड़क धंसने का खतरा कार्यदाई संस्था जता रही है। इसलिए मिट्टी को पूरी तरह स्थापित होने का इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि बारिश के बाद ही मिट्टी ठीक होगी। इसमें लंबा समय होने के कारण प्रशासन ने अब इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में अस्थाई रुप से सड़क दुरुस्त कराने का निर्देश दिया है, जिससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिले और धूल-मिट्टी से भी राहत हो। पिछले दिनों जिले में भ्रमण पर आए प्रभारी अधिकारी ने भी 15 दिनों में इन सड़कों को सुधारने का निर्देश दिया था। अब कार्यदाई संस्था ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सड़क को समतल करने के बाद गड्ढों में गिट्टी बिछाकर उसकी पेंटिंग कर दी जाएगी। बाद में उसे उखाड़कर नए सिरे से निर्माण होगा।
विज्ञापन

मोहल्लों की खोदी सड़कों का होगा स्थाई निर्माण
जौनपुर। शहर में सीवर पाइप डालने के लिए मोहल्लों की भी सड़कों को खोद दिया गया है। सहकारी कॉलोनी, चांदमारी, मियांपुर, जज कॉलोनी, वाजिदपुर, रुहट्टा और कर्मचारी कॉलोनी में पाइप डालने के बाद गड्ढे को सिर्फ मिट्टी से पाट कर छोड़ दिया गया है। अब इन सड़कों को बनाने के लिए कार्य कार्यदायी संस्था तैयारी पूरी कर ली है। एक-दो दिन के अंदर सड़कों को बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की खोदी गई प्रमुख सड़कों की अस्थाई मरम्मत चार-पांच दिनों में शुरू कर दिया जाएगा। बारिश के बाद सड़कों का स्थाई निर्माण किया जाएगा। मोहल्लों में खोदी सड़कों को बनाने का कार्य एक-दो दिन में ही प्रारंभ कर दिया जाएगा। - संजय गुप्ता, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed