फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   road jam, public problemm

जाम में फंसे लोगों की सूख गई हलक 

Sat, 16 Apr 2016 06:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 16 Apr 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
road jam, public problemm
जेसीज चौराहे के पास लगे जाम में फंसे लोग।
 शहर में शनिवार को देर तक लोग जाम के झाम से जूझते रहे। चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे लोगों की हलक सूख गई। लोग प्यास से तड़प उठे। नगर के रोडवेज तिराहे के पास पुलिया निर्माण के लिए सड़क की खुदाई कर जमीन के अंदर सीमेंट की पाइप डाल दी गई, लेकिन मिट्टी और बालू बीच सड़क पर ही
विज्ञापन


छोड़ दी गई है। हालात यह कि यहां बाइक भी लोगों को पैदल पार करना पड़ा। शहर का केंद्र माने जाने वाले जेसीज चौराहे के निकट ऐसी स्थिति के कारण ओलंदगंज, वाजिदपुर तिराहा और नए पुल तक रुक रुक कर जाम लगता रहा।
विज्ञापन


जाम से निपटने के लिए पुलिस सड़क पर डंडा पटकती रही फिर भी लोगों की परेशानी कम नहीं हुई। तेज धूप में जाम में फंसे लोग प्यास से परेशान थे। जहां तहां करीब में पानी दिखा तो वाहन सड़क पर ही छोड़ लोग उसकी तरफ लपक पड़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई पानी की बाटल तो कोई पाउच  से प्यास बुझाया। यह सिलसिला तीसरे पहर तक चलता रहा। थोड़ी देर के लिए जाम समाप्त जरूर होता लेकिन वाहनों के दबाव और एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ के चलते फिर लोग जाम में फंसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed