{"_id":"57123b764f1c1b7f584a6ac7","slug":"road-jam-public-problemm","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसे लोगों की सूख गई हलक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसे लोगों की सूख गई हलक
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 16 Apr 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
जेसीज चौराहे के पास लगे जाम में फंसे लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में शनिवार को देर तक लोग जाम के झाम से जूझते रहे। चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे लोगों की हलक सूख गई। लोग प्यास से तड़प उठे। नगर के रोडवेज तिराहे के पास पुलिया निर्माण के लिए सड़क की खुदाई कर जमीन के अंदर सीमेंट की पाइप डाल दी गई, लेकिन मिट्टी और बालू बीच सड़क पर ही
छोड़ दी गई है। हालात यह कि यहां बाइक भी लोगों को पैदल पार करना पड़ा। शहर का केंद्र माने जाने वाले जेसीज चौराहे के निकट ऐसी स्थिति के कारण ओलंदगंज, वाजिदपुर तिराहा और नए पुल तक रुक रुक कर जाम लगता रहा।
जाम से निपटने के लिए पुलिस सड़क पर डंडा पटकती रही फिर भी लोगों की परेशानी कम नहीं हुई। तेज धूप में जाम में फंसे लोग प्यास से परेशान थे। जहां तहां करीब में पानी दिखा तो वाहन सड़क पर ही छोड़ लोग उसकी तरफ लपक पड़ते थे।
विज्ञापन
कोई पानी की बाटल तो कोई पाउच से प्यास बुझाया। यह सिलसिला तीसरे पहर तक चलता रहा। थोड़ी देर के लिए जाम समाप्त जरूर होता लेकिन वाहनों के दबाव और एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ के चलते फिर लोग जाम में फंसते रहे।