फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Road accident in sultanpur two youths of Jaunpur including 3 died in Innova bike collision

जौनपुर में रफ्तार का कहर: कार और बाइक की टक्कर में पांच की मौत, अलग-अलग स्थान पर हादसा

Fri, 05 Nov 2021 05:21 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 05 Nov 2021 05:21 PM IST
सार

दिवाली की रात से लेकर शुक्रवार दोपहर तक रफ्तार के कहर ने जौनपुर के पांच युवकों की जिंदगी खत्म कर दी। दो अलग-अलग स्थानों पर कार और बाइक की टक्कर में सभी की मौत हुई। 

विज्ञापन
Road accident in sultanpur two youths of Jaunpur including 3 died in Innova bike collision
मृतक के घर में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले में रफ्तार का कहर नजर आया। दिवाली की शाम से लेकर शुक्रवार दोपहर अलग-अलग सड़क हादसों में पांच युवकों की जान चली गई। पहली घटना सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर क्षेत्र के कलान चौराहे की है। दिवाली की रात इनोवा और बाइक की टक्कर में जौनपुर के दो युवकोों समेत तीन की मौत हो गई। दूसरी घटना शपक्रवार दोपहर  जलालपुर थाना क्षेत्र में घटी। क्रेटा कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


लौट रहे थे घर, रास्ते में मौत 
जौनपुर के शाहगंज कोतवाली इलाके के निवासी डिहवा भादी निवासी अतुल राजभर (15) पुत्र संजय अपने पड़ोसी दोस्त अरसलान (16) पुत्र शकील अहमद के साथ फुफेरे भाई संतोष को उसके गांव देव नगर जनपद सुल्तानपुर छोड़ने गया था। वापसी में दोस्त गाजियाबाद निवासी रोहित यादव के साथ बाइक से तीनों शाहगंज लौट रहे थे।
विज्ञापन


कलान चौराहे के पास पहुंचे थे की सामने से आई तेज रफ्तार इनोवा कार और बाइक में टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में बाइक चला रहे रोहित (19) और अतुल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में अरसलान को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  त्योहार के दिन घटी घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। मृतकों के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः  वाराणसी में दिवाली पर हर्ष फायरिंग में युवक की मौत, 4 दोस्तों पर लूट और हत्या का मुकदमा

कार को लॉक कर भागा चालक

जलालपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ हाइवे पर शुक्रवार को खालिसपुर गांव के पास क्रेटा कार व बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 बाइक सवार 55 वर्षीय रामजी निवासी बड़ागांव और  25 वर्षीय संजय निवासी लाइनबाजार वाराणसी की तरफ जा रहे थे। खालिसपुर गांव के पास सामने से आ रही क्रेटा कार में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दोनों लोगो की मौके पर मौत हो गई। टक्कर के बाद चालक कार को लॉक कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पढ़ेंः लापता किशोर की गला दबाकर हत्या, घर से एक किमी दूर खेत में मिला शव, दो युवकों को पुलिस ने उठाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed