फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   road accident in jaunpur Two youths died condition of third man is critical

UP: जौनपुर में दो युवकों की मौत..., एक बाइक पर 3 सवारी पड़ी भारी, तीसरे की हालत गंभीर; पिकअप ने मारी थी टक्कर

Sat, 19 Apr 2025 10:13 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 19 Apr 2025 10:13 AM IST
सार

Road Accident in Jaunpur: एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर घर लाैट रहे थे। हाईवे पर पहुंचते ही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में तीसरे युवक की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
road accident in jaunpur Two youths died condition of third man is critical
अर्जुन चाैहान और विनोद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Accident: जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में बीती देर रात में लगभग साढ़े 11 बजे तेज रफ्तार एक पिकअप ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


जलालपुर थाना क्षेत्र के मसूदपुर गांव निवासी अर्जुन चौहान अपनी बाइक से गांव के ही विनोद चौहान और महेश के साथ बीती रात में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया में रिश्तेदार के यहां आयोजित बर्थडे पार्टी में गया हुआ था। तीनों युवक बर्थडे पार्टी अटेंड कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


देर रात में साढ़े 11 बजे जैसे ही अर्जुन चौहान की बाइक जौनपुर-केराकत हाईवे स्थित धर्मापुर बाजार में पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार एक  पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर में गंभीर चोट आने के कारण अर्जुन चौहान (27) पुत्र समर एवं विनोद चौहान (33) पुत्र भरत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महेश चौहान (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ही मौके पर काफी भीड़ जुट गई, लोगों ने घटना की सूचना थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर को दी।

परिजनों में मचा कोहराम

road accident in jaunpur Two youths died condition of third man is critical
माैके पर माैजूद पुलिस और भीड़। - फोटो : अमर उजाला

थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय घटनास्थल पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ने घायल युवक महेश चैहान को तत्काल इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, अर्जुन और विनोद की लाश को कब्जे में ले लिया। परिजनों को सूचना देते हुए लाश को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भिजवाया। दूसरी तरफ, घटना के बाद ही अज्ञात पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि पंचहटिया से बर्थडे पार्टी से एक ही बाइक पर तीनों युवक वापस घर लौट रहे थे। अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दिया। अर्जुन और विनोद चौहान की मौके पर मौत हो गई। महेश चौहान का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है। अज्ञात पिकअप चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed