फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Road accident in Jaunpur school vehicle magic hit with pickup three injured including both drivers minor injuries to childrens

जौनपुर: स्कूली बच्चों से भरी मैजिक की मालवाहक से भिड़ंत, दोनों चालक समेत तीन घायल, बच्चों को आईं मामूली चोटें

Sun, 13 Mar 2022 01:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Mar 2022 01:56 PM IST
सार

जौनपुर के रेहटी गांव में रविवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी मैजिक की मालवाहक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक को गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मैजिक सवार  सात बच्चों को मामूली चोटें आईं।
 

विज्ञापन
Road accident in Jaunpur school vehicle magic hit with pickup three injured including both drivers minor injuries to childrens
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में नेशनल हाइवे पर रेहटी गांव के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे स्कूली बच्चों को लेकर गलत लेन से जा रही मैजिक और मालवाहक  की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनो वाहन के चालकों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मैजिक में सवार सात बच्चों को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन


त्रिलोचन महादेव स्थित चंद्रभान इंटरनेशनल एकेडमी के बच्चों को लेकर स्कूली वाहन का चालक गलत लेन से विद्यालय जा रहा था। रेहटी गांव के पास मड़ियाहूं की ओर जा रहे मालवाहक से भिड़ गई। जिसमें स्कूल वाहन चालक 46 वर्षीय संजय चौबे, उसमें सवार 45 वर्षीय दिनेश कुमार सिंह और पिकअप चालक 22 वर्षीय भोनू निवासी सलारपुर वाराणसी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं स्कूल वाहन में सवार सात बच्चों को मामूली चोटें आईं। टक्कर के बाद स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। आननफानन सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी रेहटी भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों वाहन चालकों समेत तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को इस कारण से खुला था स्कूल

Road accident in Jaunpur school vehicle magic hit with pickup three injured including both drivers minor injuries to childrens
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

प्रधानाचार्य प्रतिभा सिंह ने बताया कि बच्चों को हल्की-फुल्की चोट लगी थी। सभी को घर भेज दिया गया है। रविवार को विद्यालय खोले जाने के बारे में बताया की चुनाव के दौरान चार से 12 मार्च तक विद्यालय में फोर्स ठहरी थी। इस कारण विद्यालय बंद चल रहा था। 16 मार्च से बोर्ड परीक्षा है। कोर्स पूरा करने के लिए विद्यालय में बच्चों को बुलाया गया था। दुर्घटना में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed