फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Road Accident in jaunpur one killed and 20 injured after private bus hit roadways bus

Road Accident: जौनपुर में रोडवेज बस से प्राइवेट बस की भीषण टक्कर, महिला की मौत, पांच घायल

Fri, 14 Oct 2022 10:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 Oct 2022 10:40 PM IST
सार

सुल्तानपुर जिले से वाराणसी की ओर आ रही तीर्थयात्रियों से भरी प्राइवेट बस ने रोडवेज बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में प्राइवेट बस सवार एक महिला की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब सवा 9 बजे जौनपुर के जलालपुर चौराहे के पास हुआ।

विज्ञापन
Road Accident in jaunpur one killed and 20 injured after private bus hit roadways bus
जौनपुर में रोडवेज बस से टकराई प्राइवेट बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर-वाराणसी मार्ग पर जलालपुर चौराहे के पास शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे तीर्थयात्रियों से भरी प्राइवेट बस ने रोडवेज बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई। पांच से अधिक यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। महिला के शव को कब्जे में ले लिया गया। घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राइवेट बस के चालक ने बताया कि कार को बचाने के चक्कर में टक्कर हुई।  

विज्ञापन


सुल्तानपुर जिले से एक प्राइवेट से कुल 58 लोग विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन के लिए शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे निकले थे। शाम को जौनपुर में शीतला चौकिया धाम में दर्शन-पूजन करने के बाद देर शाम सभी लोग वाराणसी से होते हुए मैहर देवी का दर्शन करने के लिए मध्य प्रदेश जा रहे थे।
विज्ञापन


रोडवेज का पिछला और प्राइवेट बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
जौनपुर से वाराणसी की ओर जाते समय जलालपुर चौराहे पर सवारी उतार रही एक रोडवेज बस में पीछे से टक्कर मार दी। प्राइवेट बस की रफ्तार तेज होने के कारण रोडवेज बस का पिछला हिस्सा जबकि प्राइवेट बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रोडवेज बस में कुल 34 यात्री सवारी थे। किसी को गंभीर चोट नहीं लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Road Accident in jaunpur one killed and 20 injured after private bus hit roadways bus
हादसे के बाद प्राइवेट बस का हाल - फोटो : अमर उजाला

इधर, टक्कर के कारण अचानक लगे जोरदार झटके से प्राइवेट बस में सवार यात्री बस में आगे की तरफ आकर गिर गए। इनमें कई के सिर आगे की सीट के लोहे के पाइप से जाकर लगी। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लौग दौड़कर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने प्राइवेट बस से यात्रियों को बाहर निकाला। कुल छह यात्री घायल हुए। घायलों को  पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उर्मिला वर्मा (45) निवासी जयसिंहपुर जिला सुल्तानपुर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घायलों में सुदामा देवी, नीतू, खुशबू, अमन यादव सहित अन्य को रेहटी सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि चार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, थाना प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना में एक की मौत हुई है। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed