{"_id":"626e5ca398e1dd5aa842133d","slug":"road-accident-in-jaunpur-one-driver-died-and-two-injured-in-head-on-collision-of-two-trucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसा: जौनपुर में दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसा: जौनपुर में दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की मौत, दो घायल
Sun, 01 May 2022 03:40 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 01 May 2022 03:40 PM IST
सार
जौनपुर-लखनऊ राजमार्ग पर महरुपुर गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जौनपुर-लखनऊ राजमार्ग पर जफराबाद क्षेत्र के महरुपुर गांव के पास शनिवार रात दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक चालक की मौत हो गई। दूसरे ट्रक के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ट्रक हरियाणा से माल लादकर वाराणसी जा रहा था। दूसरा ट्रक लखनऊ की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
वाराणसी की तरफ जा रहे ट्रक अचानक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाराणसी की ओर आ रहे ट्रक का चालक पंकज उपाध्याय (30) की केबीन में ही मौत हो गई। वहीं दूसरे ट्रक का चालक रफान पुत्र लियासत निवासी सकेरा जनपद हरदोई औऱ खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर किसी प्रकार चालक के शव को बाहर निकलवाया। रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत चालक गांव तरही थाना लम्भुआ जनपद सुल्तानपुर का रहने वाला था। उसके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। दोनों ट्रक को बीच सड़क से हटा दिया गया।
विज्ञापन